मध्यप्रदेश

150 मीटर गहरी खाई में गिरे MP के दो युवक, बाइक के उड़े परखच्चे; तुंगनाथ दर्शन कर लौट रहे थे

MP desk: मध्यप्रदेश के दो युवक हादसे का शिकार हुए है। इस दौरान दोनों युवक 150 मीटर गहरी खाई में बाइक समेत जा गिरे। सूत्रों के मुताबिक दोनों युवक तुंगनाथ दर्शन कर लौट रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मची है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास हुई है। जहां मध्यप्रदेश के शिवपुरी के रहने वाले दो युवकों की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

आनन-फानन में गंभीर घायलों को एंबुलेंस से बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। हादसे में दोनों युवकों के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान पीयूष शर्मा (19) और हर्ष कुशवाहा (22) के रूप में हुई है, जो शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई।

Related Articles

Back to top button