मध्यप्रदेश

पटवारी के ‘समधी’ वाले आरोप के 24 घंटे में CM के सचिव आलोक सिंह हटाए गए, थोकबंद IAS अफसरों के तबादले

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर और नवीन पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिव आलोक सिंह को लेकर किया गया है। एक दिन पहले ही एक इंटरव्यू में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आलोक सिंह पर उनके ‘समधी’ शब्द बोलकर संदिग्ध रिश्तों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, और दूसरे ही दिन उनकी मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई कर दी गई। आलोक सिंह को अब पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक, मध्य प्रदेश, भोपाल के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें मुकेश चन्द गुप्ता को प्रमुख सचिव, जेल विभाग तथा सदस्य, राजस्व मण्डल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. ई. रमेश कुमार को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग, राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त के साथ-साथ प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग, संजीव सिंह को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बाबू सिंह जामोद को सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, और दीपक सिंह को आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह अमित तोमर को प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम, भोपाल तथा आयुक्त, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सत्येन्द्र सिंह को आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास तथा प्रबंध संचालक, राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।

  एमपी में बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए।

सीएम मोहन यादव के सचिव आलोक सिंह को सीएमओ से हटाया गया।

आलोक सिंह को पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक बनाया गया।

कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार और नई जिम्मेदारियां मिलीं।

प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की बड़ी रणनीतिक कवायद माना जा रहा है।

मुकेश चन्द गुप्ता को जेल तो कर्मवीर शर्मा को भोपाल कमिश्नर की कमान

  • कर्मवीर शर्मा: नए आयुक्त, भोपाल संभाग, भोपाल बनाए गए हैं।
  • मुकेश चन्द गुप्ता: प्रमुख सचिव, जेल विभाग तथा सदस्य, राजस्व मण्डल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार।
  • डॉ. ई. रमेश कुमार: प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग, राहत एवं पुनर्वास आयुक्त के साथ पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण का जिम्मा।
  • शीलेन्द्र सिंह: नए आयुक्त, रीवा संभाग, रीवा नियुक्त किए गए हैं।
  • विवेक कुमार पोरवाल: प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग।
  • भास्कर लक्षकार: आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण।

कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण और अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

प्रशासनिक कसावट को आगे बढ़ाते हुए कर्मवीर शर्मा को आयुक्त, भोपाल संभाग, भोपाल, भास्कर लक्षकार को आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार, दिनेश श्रीवास्तव को वि.क.अ.-सह-सचिव, मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल, शीलेन्द्र सिंह को आयुक्त, रीवा संभाग, रीवा, और गौरव कुमार सुमन को वि.क.अ.-सह-संयुक्त-सह-संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, भोपाल बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button