अंतर्राष्ट्रीय

‘रोटी मांगने वालों को मिल रही गोलियां’…PoK पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, UNHRC में खोल दी मुनीर की पोल

India Slams Pakistan over PoK Unrest: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को इंटरनेशनल मंच पर धोया है. भारत ने UNHRC में PoJK के हालात और रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों की मौत का मुद्दा उठाया है. भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान पर रोटी, बिजली और अधिकार मांगने वालों के दमन का आरोप लगाया और मानवाधिकार उल्लंघनों पर जवाब मांगा.

India Slams Pakistan over PoK Unrest: शहबाज-मुनीर की दमनकारी नीतियों से पाकिस्तान जल रहा है. पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला पीओके उबल रहा है. पीओके में हालात गंभीर हैं. रोटी मांगने पर आवाम को गोली दी जा रही है. अपनी जायज मांग के चलते भी प्रदर्शनकारियों की हत्याएं की जा रही हैं. रोटी-बिजली और अधिकारों की मांग को किस कदर कुचला जा रहा है, यह पूरी दुनिया चुपचाप देख रही है. मगर भारत चुप नहीं है. भारत ने पीओके में हो रहे दमन पर पाकिस्तान को घेरा है. भारत ने पाकिस्तान के जुल्म को दुनिया के सामने दिखाया है. जी हां, भारत ने यूएनएचआरसी यानी यूनाइटेड नेशन्स ह्यूमन राइट्स काउंसिल में पीओके का मुद्दा उठाया है.

दरअसल, यूएनएचआरसी में भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में बिगड़ते हालात और रावलकोट में प्रदर्शनकारियों की हत्या का मुद्दा उठाया है. भारत की बेटी अनुपमा सिंह ने अपने संबधोन में रावलाकोट में दमन और नागरिकों की मौत का जिक्र किया है. भारत ने कहा कि रावलाकोट में जारी त्रासदी, नागरिकों की मौत और पूरे PoJK में चल रहा दमन पाकिस्तान की नीतियों का नतीजा है.

रोटी, बिजली और अधिकार मांगने वालों पर कार्रवाई

भारत ने साफ-साफ कहा कि पाकिस्तान रोटी, बिजली और अधिकार मांगने वालों पर कार्रवाई कर रहा है. भारत का कहना है कि पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में रोटी की मांग करने वालों का दमन गोली और बर्बरता से किया गया. अनुपमा ने कहा कि पीओके (PoJK) में लोग रोटी, बिजली, अधिकार और सम्मान की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों का जवाब गोलियों और बल प्रयोग से दिया जा रहा है.

दशकों से जारी दमन का आरोप
भारत ने कहा कि सैन्य कब्जे, जमीनों पर नियंत्रण, जनसांख्यिकीय बदलाव और बुनियादी स्वतंत्रताओं से वंचित रखने की नीतियों ने PoJK को इस स्थिति तक पहुंचाया है. भारत ने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय क्षेत्रों पर दावा करने के बजाय PoJK में लोगों की समस्याओं और अपने आंतरिक हालात सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. भारत ने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय क्षेत्रों पर दावा करने के बजाय PoJK में लोगों की समस्याओं और अपने आंतरिक हालात सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.

भारत ने क्यों उठाया यह मुद्दा

गौरतलब है कि भारत ने यह मुद्दा तब उठाया, जब पीओके में पाकिस्तान का दमन लगातार बढ़ रहा है. 14 जून को रावलकोट में पाकिस्तान ने एक सुरक्षा ऑपरेशनकिया था. जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी (JKJAAC) के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने ईदगाह साइट पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए एक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पाकिस्तानी आर्मी ने गोलियां चलाईं. पीओके के इस ग्रुप का आरोप है कि इस पाकिस्तानी कार्रवाई के दौरान कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

JKJAAC ने दावा किया कि पाकिस्तानी आर्मी ने जरूरत से ज़्यादा बल का इस्तेमाल किया और ऑपरेशन के बाद पूरे रावलकोट में कम्युनिकेशन सर्विस ठप हो गईं. संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि खाने-पीने की चीज़ों और ज़रूरी सामान की आवाजाही पर लगी पाबंदियों की वजह से कई इलाकों में इनकी कमी और बढ़ गई है.

Related Articles

Back to top button