खेल

आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 में हराकर रचा इतिहास

एजेंसियां— बेलफास्ट, आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को एक रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इसके साथ ही भारतीय टीम को लगभग तीन साल बाद टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले साल 2023 में वेस्टइंडीज ने 3-2 से हराया था। बेलफास्ट में खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वैभव सूर्यवंशी को फिर डेब्यू का मौका नहीं मिला, जबकि सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने दूसरे टी-20 में भारत को 155 रन का टारगेट दिया। टीम ने हैरी टेक्टर के अद्र्धशतक (53) की बदौलत 20 ओवर में 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने कुल 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए और मुकाबला एक रन हार गई। तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक 55 रन की पारी खेली। उनके अलावा हर्षित राणा ने 22 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने तीन विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button