खेल

IND vs NZ : टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज की बारी, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

 नई दिल्ली,, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-2 से अपने नाम करने के बाद अब बुधवार से भारतीय टीम वनडे फॉर्मेट में परचम लहराने के लिए तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चार नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारतीय फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि लंबे समय के बाद दिग्गजों की जोड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा न्यूजीलैंड की सरजमीं पर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रही है। दोनों ही बल्लेबाजों को दोबारा मैदान पर देखने के लिए स्टेडियम हाउसफुल रहने की पूरी उम्मीद है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच समय का काफी अंतर होने की वजह से यह मैच भारतीय दर्शकों के लिए सुबह के समय प्रसारित किया जाएगा। स्थानीय समय के अनुसार मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा, लेकिन भारतीय समयानुसार सुबह खेल की पहली गेंद सुबह 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

विराट 13000 रन के महारिकॉर्ड से 12 रन दूर

वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की हो रही है। विराट इस सीरीज के पहले ही मुकाबले में महारिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं, जिसे आज तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं छू सका है। विराट 12 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में नंबर-3 की पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट ने इस पोजिशन पर खेलते हुए अब तक 250 पारियों में 95.4 की स्ट्राइक रेट से 12,988 रन बनाए हैं। इसमें उनके 48 वनडे शतक और 69 अद्र्धशतक शामिल हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग (12,662 रन) हैं।

ऑकलैंड में भारत के बड़े स्कोर पर नजर

रोहित और विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में साथ खेलते हुए नजर आए थे। रोहित शर्मा ने उस सीरीज के तीन मैचों में 75.00 की औसत से 225 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। वहीं, दूसरी ओर, विराट कोहली ने तीन मैचों में 168 रन बनाए थे। अब फैंस को पूरी उम्मीद है कि ऑकलैंड के ईडन पार्क में भी दोनों दिग्गज अपनी उसी पुरानी फॉर्म को बरकरार रखेंगे।

कीवी गेंदबाजों के लिए काल हैं कोहली

न्यूजीलैंड की टीम के लिए विराट कोहली हमेशा से सबसे बड़ी मुसीबत साबित हुए हैं। पिछले 16 सालों में कीवियों के खिलाफ विराट ने 36 वनडे मैचों की 36 पारियां में तीन बार नाबाद रहते हुए कमाल की बल्लेबाजी की है। विराट कोहली के बल्ले से इस दौरान 57.48 की औसत के साथ 1,897 रन निकले हैं। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सात शतक और 10 शतक जडऩे में कामयाबी हासिल की है।

Related Articles

Back to top button