मनोरंजन

‘काला हिरणः द बैटल फॉर लेगेसी’ केस में आज होगी सुनवाई, सलमान ने फिल्म पर बैन के लिए दायर की याचिका

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि एक कानूनी लड़ाई है. सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सलमान खान की जिंदगी के सबसे विवादित अध्याय पर ‘काला हिरणः द बैटल फॉर लेगेसी’ बनाई जा रही है. इसपर रोक के लिए एक्टर ने कोर्ट से गुहार लगाई है. आज इस मामले में सुनवाई होनी है. पहले मामले की सुनवाई 19 जून को होनी थी जिसे बाद में टाल कर 1 जुलाई कर दिया गया था.

सलमान खान ने कोर्ट में दायर अपनी याचिका में इस फिल्म के मेकर्स और इससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. दायर अर्जी में एक्टर ने फिल्म के मेकर्स और फिल्म पर परमानेंट और अंतरिम रोक लगाने की मांग की है. इसमें उनके पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन और कमर्शियल फायदे के लिए उनके नाम, इमेज और पहचान के बिना इजाजत का आरोप लगाया गया है.

पहले लुक पर मचा बवाल

फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी’ के फर्स्ट लुक और टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई. इस फिल्म में सलमान खान से प्रेरित एक मुख्य किरदार रखा गया है, जिसका नाम ‘अयान खान’ है. इस खास रोल को एक्टर काशिफ इकबाल खान निभा रहे हैं.

टीजर में काशिफ का अंदाज देखकर दर्शक हैरान रह गए. उनका स्क्रीन लुक, चलने-फिरने का स्टाइल और चेहरे के हाव-भाव हूबहू सलमान खान की याद दिलाते हैं. हद तो तब हो गई जब काशिफ के हाथ में ठीक वैसा ही फिरोजी ब्रेसलेट दिखाई दिया, जैसा सलमान हमेशा पहनते हैं. सलमान खान की इस तरह हुबहू नकल को देखकर सोशल मीडिया पर जनता की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है. फिल्म के हीरो के ब्रेसलेट पर सवाल उठने पर मेकर्स ने कहा कि वो पेटेंट नहीं है और कोई भी वो ब्रेसलेट पहन सकता है.

मेकर्स ने सलमान खान की याचिका पर किया था रिएक्ट

काला हिरण’ के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान खान द्वारा दायर की गई याचिका पर अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सलमान को लगता है कि हर कोई उनसे डर जाएगा लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं. वो पीछे नहीं हटेंगे और फिल्म बनाकर ही रहेंगे.

Related Articles

Back to top button