Google या Samsung, किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?

Google Vs Samsung: स्मार्टवॉच आज के समय में एक बेहतरीन डिवाइस बन चुकी है जो लोगों के बहुत काम आती है. हेल्थ ट्रैकिंग से लेकर कॉलिंग फीचर तक, आज के एडवांस स्मार्टवॉच में यूजर्स को कई सारे एडवांस फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. मार्केट में गूगल और सैमसंग कंपनी के स्मार्टवॉच मौजूद हैं जिनमें कई धांसू फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. लेकिन अब इन दोनों कंपनियों के स्मार्टवॉच में कौन ज्यादा लंबा बैटरी बैकअप देता है, ये सवाल कई लोगों के मन में आता है. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि दोनों में किसमें यूजर्स को बेहतरीन बैटरी बैकअप मिलता है.
मजबूती में कौन है आगे?
आपको बता दें कि अगर आप स्मार्टवॉच की मजबूती की बात करते हैं तो बेशक सैमसंग इस मामले आगे निकल जाता है. अगर आप Samsung Galaxy Watch 8 और Google Pixel Watch 4 की तुलना की जाए तो पहली नजर में दोनों काफी एक जैसे ही देखने में लगते हैं. दोनों ही डिवाइस में IP68 रेटिंग दी गई है जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहती हैं.
हालांकि Galaxy Watch 8 की सबसे बड़ी खासियत इसका MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन है. ये प्रमाणित करता है कि घड़ी को बेहद कठिन परिस्थितियों में भी इस्तेमाल करने के हिसाब से तैयार किया गया है. बहुत ज्यादा गर्मी, कड़ाके की ठंड, तेज कंपन, धूल, रेत और ज्यादा नमी जैसी स्थितियों में भी ये शानदार प्रदर्शन करता है.
कितना बैकअप देती है स्मार्टवॉच?
जानकारी के मुताबिक, आज ज्यादातर अच्छी क्वालिटी वाले स्मार्टवॉच करीब 5 साल तक आसानी से काम करते हैं. हालांकि, 2.5 से 3 साल के बाद बैटरी की ताकत जरूर थोड़ी कम हो जाती है लेकिन अगर आप डिवाइस को काफी अच्छी तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5 सालों तक अच्छा बैटरी बैकअप देखने को मिल जाएगा. इसके अलावा करीब तीन साल बाद स्मार्टवॉच में अपडेट मिलना भी बंद हो जाता है.
इसीलिए एक स्मार्टवॉच कितनी समय तक चलेगी, इस बात का फैसला डिवाइस की बैटरी नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर अपडेट पर भी निर्भर करता है.
इस चीज से पता चलता है स्मार्टवॉच की लाइफ
आज के समय में स्मार्टवॉच के हार्डवेयर का ही मजबूत होना काफी नहीं होता है बल्कि डिवाइस को कब तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा भी बताता है कि स्मार्टवॉच कब तक चलेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब किसी स्मार्टवॉच में सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना बंद हो जाता है तब उसमें सिक्योरिटी फीचर्स और अन्य फीचर्स का अपडेट नहीं मिलता है और स्मार्टवॉच आउटडेट होने लगती है.
ये है Pixel Watch की सबसे बड़ी ताकत
गूगल पिक्सल स्मार्टवॉच की बात करें तो इस घड़ी की सबसे बड़ी ताकत इसका डेली यूज है. जी हां, दरअसल, ये डेली यूज के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है. हालांकि इसकी कर्व्ड स्क्रीन को लेकर कुछ यूजर्स ने खरोंच आने या टूटने जैसी समस्या बताई है. लेकिन Pixel Watch की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिपेयरेबिलिटी है. अगर किसी कारण इसकी स्क्रीन या बैटरी खराब हो जाए तो दोनों को आसानी से बदला जा सकता है.
कौन कितने समय तक देता है अपडेट?
आपको बता दें कि Samsung अपनी स्मार्टवॉच के लिए Google की तुलना में एक साल ज्यादा सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध कराती है. माना जाता है कि सैमसंग अपनी स्मार्टवॉच में करीब 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देती है. वहीं, दूसरी ओर, Google अपनी Pixel Watch सीरीज के लिए कम से कम तीन साल तक अपडेट देने का वादा करती है.




