CJP प्रोटेस्ट में जाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स को दिए जा रहे पैसे, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने किया खुलासा

डेस्क: एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने आरोप लगाया कि उन्हें जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और समर्थन करने के लिए पैसे फ़्लाइट टिकट और होटल में रहने की सुविधा का ऑफर दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनसे इस बारे में रील्स पोस्ट करने के लिए भी कहा गया था। ANI से बात करते हुए पुरी ने कहा कि उन्होंने इन ऑफ़र को ठुकरा दिया और ज़ोर देकर कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों का सच्चे दिल से समर्थन किया जाना चाहिए, न कि उनके मुद्दे को मार्केटिंग का मौका समझा जाना चाहिए।
आकांक्षा ने कहा- “मुझे CJP और जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए पैसे का ऑफ़र दिया गया था। उन्होंने मुझे जंतर-मंतर के लिए फ़्लाइट टिकट भी ऑफ़र किए। मुझसे रील्स पोस्ट करने के लिए कहा गया। कई अन्य क्रिएटर्स को भी ऐसे ही ऑफ़र मिले थे। मैंने मना कर दिया। छात्रों का सच्चे दिल से समर्थन किया जाना चाहिए। यह मार्केटिंग का मौका नहीं है।” पुरी ने राजनेताओं से भी अपील की कि वे विरोध कर रहे छात्रों का सच्चे दिल से समर्थन करें और उनके मुद्दे का इस्तेमाल प्रमोशन या मार्केटिंग के लिए न करें।
एक्ट्रेस ने आगे कहा- “सभी राजनेताओं से मेरी यही गुज़ारिश है कि वे इसे प्रमोशन या मार्केटिंग कंटेंट के तौर पर न देखें। उनका समर्थन करें, उनकी बात सुनें – वे बस यही चाहते हैं।” उन्होंने कहा- “जब आप युवा बच्चों को रोते हुए, लाठीचार्ज का सामना करते हुए और घायल होते हुए देखते हैं, तो बहुत बुरा लगता है। यह सब देखकर बहुत बुरा लगा और जब मैंने देखा कि लोग इससे कंटेंट बना रहे हैं, तो मुझे और भी बुरा लगा कि आप असल मुद्दे को ही भूल गए। वे हमारे देश का भविष्य हैं वे छोटी सी चीज़ मांग रहे हैं, अपनी बात रख रहे हैं और जो वे कह रहे हैं, वह गलत नहीं है। उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है …आवाज़ उठाई है। इसलिए कृपया उनका समर्थन करें,” ।
विरोध का समर्थन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेताओं की आलोचना पर पुरी ने कहा कि इसमें “आलोचना करने जैसा कुछ नहीं है” क्योंकि हर किसी का समर्थन करने का अपना तरीका होता है। पुरी ने आगे कहा कि मशहूर हस्तियों को आलोचना का सामना करना पड़ता है, चाहे वे किसी मुद्दे का कितना भी समर्थन क्यों न करें; कुछ लोग उन पर समर्थन दिखाते समय ‘कंटेंट’ बनाने का आरोप लगाते हैं, तो कुछ का कहना होता है कि वे ऐसा सिर्फ़ ‘व्यूज़’ पाने के लिए कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हर कोई प्रचार और समर्थन के लिए अपने तरीके से जो कर सकता है, वह कर रहा है और लोग जितना हो सके, उतनी कोशिश कर रहे हैं।




