मनोरंजन

‘गदर 2’ वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन

‘गदर 2’ सनी देओल के करियर के लिए संजीवनी साबित हुई थी. इसके बाद एक्टर ने ‘जाट’ और फिर ‘बॉर्डर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. वहीं अब सनी देओल अपनी मच अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचे हैं. इस फिल्म के ट्रेलर को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था जिसके बाद लग रहा था कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म करेगी.

 लेकिन इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से क्लैश इसे भारी पड़ गया और इसी के साथ ‘बंटवारा 1947’ की शुरुआत काफी निराशाजनक रही. चलिए यहां जानते हैं सनी देओल की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?

बंटवारा 1947’ ने कितने करोड़ से की है ओपनिंग?
‘बंटवारा 1947’ को एडवांस बुकिंग में भी खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था और ये इमरान की ‘आवारापन 2 से प्री सेल में ही पिछड़ गई थी. हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिव्यू मिला है. फिल्म की स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी काफी तारीफ हो रही है लेकिन सनी देओल इस बार ‘बंटवारा 1947’ से ‘गदर 2’ वाला जादू नहीं चला पाए. अब फिल्म की कमाई के पहले दिन के आंकड़े आ गए हैं जो काफी निराश कर देने वाले हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के पहले दिन 5.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ खाता खोला है.
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 6.55 करोड़ रुपये रहा है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं इनमें ऑफिशियल डाटा आने के बाद थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.

वीकेंड पर कमाई में आ सकता है उछाल
‘बंटवारा 1947’ की ओपनिंग खास नहीं रही है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आ सकती है. हालांकि आवारापन 2’ के साथ टफ कंप्टीशन के चलते देखने वाली बात होगी कि ‘बंटवारा 1947’ शनिवार और रविवार की छुट्टी पर कितना कलेक्शन कर पाती है.

बंटवारा 1947’ सनी की पिछली रिलीज फिल्मों से रह गई पीछे
बता दें कि सनी की साल 2003 में आई गदर उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है. बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक इसने 40 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं इसके बाद साल 2005 में आई जाट ने ओपनिंग डे पर 9.62 करोड़ कमाए थे. वहीं इस साल जनवरी में रिलीज हुई सनी की बॉर्डर 2 ने 32.10 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं ‘बंटवारा 1947’ सनी की इन तीनों फिल्मों से पीछे रह गई है.  

बंटवारा 1947’ के बारे में
‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. इसकी स्टार कास्ट में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हज़ारे, कनिका कपूर और ईशा संधीर भी शामिल हैं. ये फिल्म विभाजन के दर्ज पर बनी है. फिल्म में सनी देओल ने एक मुस्लिम सिंकदर मिर्जा का किरदार निभाया है.

Related Articles

Back to top button