दिल्ली के नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. असलाह लेकर इलाके में आए हत्यारों ने प्रमोद को गोली मार दी. गुरुवार सुबह 7 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
इलाके में हत्या की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई. हालांकि हत्या कर फरार हुए अपराधियों को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं. साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या मृतक को पहले से धमकियां दी जा रही थीं या कोई रंजिश तो नहीं थी.
पुलिस ने प्रमोद के घरवालों से भी पूछताछ की है, इसके साथ ही उसके फोन कॉल्स रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी. फिलहाल आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें.




