मनोरंजनराष्ट्रीय

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ के पास तीन लोगों ने की गोलीबारी, अभिनेता सुरक्षित, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. उन पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है. मुंबई के जुहू में एक्टर पर गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है. टाइगर पर जानलेवा हमले की खबर के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. ये घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की है.

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर को मुंबई पुलिस ने भी कंफर्म किया है. ANI के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई में हुई इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सेफ हैं. वो किसी भी तरह से घायल नहीं हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, फायरिंग की घटना के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, 3 अज्ञात बाइक सवार होकर आए और उन पर गोलीबारी की. वहीं, इस गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. शुरुआती जानकारी ये भी सामने आ रही है कि पार्क में बर्थडे पार्टी चल रही थी और इसमें छोटे बच्चों की संख्या ज्यादा थी. कई लोग इवनिंग वॉक के लिए वहां पहुंचे थे.

फायरिंग के बाद कैसे हैं टाइगर श्रॉफ?

बता दें कि मुंबई में हुई इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ सेफ में हैं. उनको किसी भी तरह की चोट नहीं आई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि टाइगर की कार घर से निकलती है तभी वहां फैंस की भीड़ जुट जाती है और इसी के बाद फायरिंग की आवाजें सुनाई देती हैं, जिसमें भगदड़ मच जाती है. इस फायरिंग में लोगों के घायल होने की आवाजें भी सुनाई देती है.

5 राउंड की गई फायरिंग, पिछले साल मिली थी धमकी

इतना ही नहीं, सामने आए वीडियो के अनुसार, मुंबई के जुहू में हुई इस फायरिंग में करीब 5 राउंड फायरिंग की गई. ऑफिशियल अपडेट के बाद ये इससे ज्यादा भी हो सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी भी मिली थी. खैर, बॉलीवुड एक्टर फायरिंग की घटना में एक दम सेफ हैं लेकिन ये काफी गंभीर मामला बन चुका है.

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
समााचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा है, गोलीबारी की घटना की खबर है। हालांकि, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है’।

टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने क्या कहा?
अमर उजाला ने गोलीबारी की घटना के संबंध में जब टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ से संपर्क किया तो वे सुनकर चौंक गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

सरकार पर उठे सवाल

इस बीच, इस हमले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलने की खबर बेहद चौंकाने वाली है। आखिर मुंबई में हो क्या रहा है? बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग और कई अभिनेताओं व निर्माताओं को मिल रही धमकियों के चलते, मुंबई में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।’

सचिन सावंत ने बोला हमला

उन्होंने आगे कहा, ‘यहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं है; असल में, पूरी तरह से अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री पूरी तरह से विफल रहे हैं! एक समय था जब कोई कह सकता था कि महाराष्ट्र, बिहार बन गया है—लेकिन अब तो कोई यह भी कह सकता है कि बिहार ही बेहतर है! मैं इस सरकार की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने मुंबई को अपराधियों के खौफ के साये में धकेल दिया है!’

कौन हैं टाइगर श्रॉफ?

36 वर्षीय टाइगर श्रॉफ, दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा और वे अपने स्टंट के लिए जाने जाते हैं।

सलमान खान पर हमले की कोशिश

अप्रैल 2024 में बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने पांच राउंड गोलियां चलाईं। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। मुंबई पुलिस ने इसमें शामिल कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग

फरवरी 2026 में मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी की एक घटना हुई। इस मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने कई संदिग्धों और शूटरों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button