छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ : जवानों ने 2 माओवादियों को किया ढेर, रायफल और बीजीएल लांचर बरामद, रुक-रुक कर फायरिंग जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच आज बड़ी मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को ढेर कर दिया। वहीं घटनास्थल से एक 303 रायफल, एक बीजीएल लांचर, विस्फोटक सामग्री और नक्सल संबंधी अन्य सामान बरामद किया गया है।

ऐसे हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान बुधवार दोपहर करीब 3 बजे से माओवादी और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर जारी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल से अब तक 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उनके पास से एक 303 रायफल, एक बीजीएल लांचर और विस्फोटक सामग्री मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ स्थल का सटीक लोकेशन और ऑपरेशन में शामिल जवानों की संख्या जैसी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की जा सकती। जवानों की सुरक्षा को देखते हुए यह जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद पूरी जानकारी और विस्तृत रिपोर्ट साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button