अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

ब्रिक्स 2026: भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन समेत कई मेहमान, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता आज; रक्षा साझेदारी पर होगी बात

एएनआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि कि 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हार्दिक स्वागत है।

आगे कहा कि हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री और गोंडा सांसद केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। भारत और रूस के बीच बहुआयामी और दीर्घकालिक संबंध हैं जो विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं।

नई दिल्ली जिला तीन दिनों के लिए सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कारणों के चलते 11 सितंबर से 13 सितंबर तक नई दिल्ली जिला पूरी तरह सील रहेगा। इस दौरान केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिनके वहां स्थायी आवास या अधिकृत कार्य हैं।

प्रोटेक्टिव सिक्युरिटी डिवीजन के विशेष आयुक्त मनीष अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि सम्मेलन की सुरक्षा का जिम्मा 17 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों को सौंपा गया है, जिसमें 15 हजार पुलिसकर्मी और दो हजार से अधिक अर्धसैनिक बल शामिल हैं।

मुख्य आयोजन स्थल भारत मंडपम, विभिन्न होटलों और एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े पहरे के तहत हर वेन्यू पर डीसीपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इमरजेंसी रिस्पांस टीमें तैनात रहेंगी

विदेशी सुरक्षा एजेंसियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। विदेशी मेहमानों के आगमन से लेकर उनके ठहरने के स्थान और कार्यक्रम स्थल तक आवाजाही के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इमरजेंसी रिस्पांस टीमें तैनात रहेंगी।

शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर तय इलाकों में ड्रोन या किसी भी प्रकार के अनधिकृत फ्लाइंग आब्जेक्ट्स को उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान कमांड और कंट्रोल रूम से कैमरों और आधुनिक सर्विलांस सिस्टम के जरिए नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक और आम जनता के लिए निर्देश वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रास्तों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। मेट्रो सेवा मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी, हालांकि सुरक्षा और वीवीआइपी मूवमेंट के चलते कुछ स्टेशनों पर निकास को लेकर अस्थायी प्रतिबंध या निर्देश हो सकते हैं, जिसकी जानकारी यात्रियों को मेट्रो के भीतर ही दी जाएगी।

दिल्ली के बार्डर पर बढ़ी सुरक्षा

ब्रिक्स समिट के मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले प्रमुख बार्डर पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पश्चिमी, बाहरी, पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के प्रवेश मार्गों पर थाना पुलिस और यातायात पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कई जगह बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है, जबकि प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर विशेष नाकाबंदी की तैयारी है।

सिंघु और औचंदी बार्डर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। टीकरी बार्डर पर भी वाहनों और सवारों की जांच जारी है।

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर, चिल्ला, अप्सरा और भोपुरा बार्डर पर भी पुलिस तैनात है। बदरपुर और कालिंदी कुंज में फिलहाल सामान्य आवाजाही रही, लेकिन गुरुवार रात से प्रमुख प्रवेश मार्गों पर विशेष नाकाबंदी प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button