स्वास्थ्य

76 साल के शरत सक्सेना की हुई 6 घंटे लंबी स्पाइन सर्जरी, पहले करानी पड़ी थी स्टैंडिंग MRI; क्या थी समस्या, कैसे बचें

Sharad Saxena Spine Surgery Reason : बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार अदायगी और खलनायक के रूप में अमिट छाप छोड़ने वाले वेटरन एक्टर शरत सक्सेना हाल ही में अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. 76 साल की उम्र में इस दिग्गज अभिनेता को एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उनकी 6 घंटे लंबी गंभीर स्पाइन सर्जरी (Lumbar Spine Surgery) करनी पड़ी. हालांकि, अब राहत की बात यह है कि सर्जरी सफल रही है और अभिनेता ने अपने चिर-परिचित अंदाज में फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

शरत सक्सेना ने अपनी सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर एक फनी और मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अस्पताल के बेड से लेकर घर वापसी तक की तस्वीरें साझा कीं. पहली फोटो में वह अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते हुए नजर आए, जिस पर ‘Surgery done’ लिखा था. इसके अलावा, कार में सफर करते हुए और परिवार के साथ जश्न मनाते हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आईं. इन तस्वीरों पर कैप्शन लिखा था “No More Soup!!” और “No More Walking Stick!!”

अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “6 घंटे की स्पाइन सर्जरी — डन. कैंट कीप ए गुड मैन Down.” इससे पहले उन्होंने अस्पताल में ‘स्टैंडिंग एमआरआई’ (Standing MRI) कराते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.

Related Articles

Back to top button