दिल्लीराष्ट्रीय

DUSU Election Results : पहले राउंड में एबीवीपी आगे, अध्यक्ष-सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर बढ़त

नई दिल्ली: DUSU Election Result 2026 Live Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के पहले रुझान में ABVP को बढ़त मिली है. दूसरे नंबर पर NSUI तो तीसरे नंबर पर लेफ्ट है. यह पहला आंकड़ा अध्यक्ष पद से लिए आया है. मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था. चुनाव में RSS समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच मुख्य मुकाबला है. भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं. इस बार का चुनाव और खास है, क्योंकि यह जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद हो रहा है. चुनाव के दौरान ही सत्य निकेतन में पीजी गिरने का मामला भी खूब सुर्खियों में रहा था, जिसमें कई बच्चों की मौत हुई थी.

ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास और उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू मौर्या को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा और उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ को उम्मीदवार बनाया है.

DU के कई कॉलेजों में ABVP ने दर्ज की जीत

इससे पहले ABVP ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों में जीत दर्ज की. श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में ABVP ने अध्यक्ष और सचिव पद के साथ दोनों काउंसलर सीट पर जीत दर्ज कर अपने विरोधियों का पूरी तरह सफाया कर दिया. अदिति महाविद्यालय में ABVP ने सभी पदों पर कब्जा किया, जबकि अरविंदो कॉलेज मॉर्निंग में संगठन ने 6-0 से क्लीन स्वीप किया. भारती कॉलेज में ABVP ने सभी आठ पद जीते, वहीं शिवाजी कॉलेज में भी 6-0 से सभी पद अपने नाम किए.

डूसू चुनाव परिणाम दोपहर तक संभव: मुख्य रिटर्निंग अधिकारी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। मुख्य रिटर्निंग अधिकारी प्रोफेसर राजेश सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुनियोजित हैं। आज सुबह उम्मीदवारों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। इसके बाद, सभी कंट्रोल यूनिट्स को कैमरे की निगरानी में मतगणना मेजों तक ले जाया गया। प्रोफेसर सिंह के अनुसार, परिणाम दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच आने की उम्मीद है। शुरुआती रुझानों में एबीवीपी आगे चल रही है।

Related Articles

Back to top button