गिफ्ट पर 30 हजार खर्चा करने वाली Gen Z ने बताया गोवा में रहने का खर्च, बोलीं- ‘पापा का घर है, 0 रेंट देती हूं’

Viral Video: गोवा में रहने वाली छवि सोनी ने एक महीने का खर्च बताकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. उनका कहना है कि वो अपने माता-पिता के साथ रहती हैं, इसीलिए उन पर किराए का कोई बोझ नहीं है. लेकिन सबसे बड़ा खर्चा तोहफे खरीदने में होता है, जिसके एक महीने का बिल 30 हजार रुपये आया है. इसके अलावा कई ऐसे खर्चे हैं जिन्हें मिलाने पर कुल अमाउंड एक बड़े आंकड़े में बदल जाता है.
समझें किन चीजों पर कितना खर्च हुआ
छवि ने डिटेल बताते हुए कहा, ‘मेरा क्रेडिट कार्ड बिल 1740 रुपये आया. इसके अलावा हेल्दी ग्रोसरी पर मेरे करीब 5307 रुपये खर्च हुए. जबकि बाहर खाने-पीने का बिल करीब 9352 रुपये बना. मेरे ब्लिंकिट ऑर्डर का खर्च भी 6264 आया. वहीं, पेट्रोल पर एक महीने में 3780 रुपये और मंथली ओटीटी सब्सक्रिप्शन पर करीब 900 रुपये खर्च हुए. शॉपिंग पर करीब 4600 रुपये का खर्चा आया. आखिर में करीब 30 हजार रुपये मैंने इन्वेस्टमेंट में लगाए.’
कुल खर्चा कितने रुपये का हुआ?
छवि के मुताबिक, गोवा में पेरेंट्स के साथ रहते हुए भी उनके एक महीने का खर्च लगभग 92000 रुपये आया. 10 सितंबर को जैसे यह वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, यह वायरल हो गया. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग छवि से उनकी सैलरी पूछने लगे हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछी सैलरी
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘खर्चे के हिसाब से तो आपकी सैलरी 2 लाख रुपये होगी?’ इसका जवाब देते हुए छवि ने बताया कि वो एक बिजनेसवुमेन हैं और उनकी हर महीने की कमाई अलग-अलग रहती है.
दूसरे यूजर ने हनी सिंह के लव डोज गाने का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘बस जितनी आपकी बेटी एक महीने में उड़ाती है, एक हफ्ते में मेरी गाड़ी उतना तेल खाती है.’
तीसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘अगर आप ड्रग्स बेचते हैं, तभी आप इतना पैसा खर्च कर सकते हैं, क्योंकि गोवा में लोगों की सैलरी बहुत कम है.’




