खेल

भारतीय क्रिकेट टीम का सामना अफगानिस्तान से आज, वैभव पर रहेंगी नजरें

पीटीआई, । श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा और जापान के हालात में जल्दी ढलने की चुनौती टीमों के सामने रहेगी।

कोरोगी स्पोटर्स पार्क पर ही महिला वर्ग की स्पर्धा हुई थी जिसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के मुकाबलों में बड़े स्कोर बने लेकिन अभी तक पुरुष टीम के मैचों में बड़े स्कोर नहीं देखे गए हैं। जापान के विरुद्ध मंगलवार को सानो में हुए मुकाबले में टर्निंग पिच पर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिली थी।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का सामना एशियन गेम्स के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा। जापान के हालात में जल्दी ढलने की चुनौती दोनों टीमों के सामने रहेगी। कोरोगी स्पोटर्स पार्क पर ही महिला वर्ग की स्पर्धा हुई थी जिसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। महिलाओं के मुकाबलों में बड़े स्कोर बने लेकिन अभी तक पुरुष टीम के मैचों में बड़े स्कोर नहीं देखे गए हैं। जापान के खिलाफ मंगलवार को सानो में हुए मुकाबले में टर्निंग पिच पर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिली थी।

भारत ने भेजी है मजबूत टीम
भारतीय क्रिकेटर टोक्यो से नागोया बुलेट ट्रेन से पहुंचे हैं और सफर का पूरा मजा लिया। भारत यहां पूरी मजबूत टीम लेकर आया है जिसमें अय्यर के अलावा जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल हैं। इस प्रारूप में भारतीय क्रिकेट की गहराई को देखते हुए इस फैसले पर सवाल भी उठे थे क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि फोकस 2027 वनडे विश्व कप पर होना चाहिए। भारतीय टीम के लिए स्वर्ण से इतर कोई भी पदक निराशाजनक होगा। हाल ही में दिल्ली में भारत के हाथों सीरीज में बुरी तरह पराजित हुई अफगानिस्तान टीम डारविश रसूली की कप्तानी में नए खिलाड़ियों को लेकर आई है। टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार खेलेंगे।

Related Articles

Back to top button