अन्य खबरें

वंदे भारत एक्सप्रेस में नोटों से भरा बैग भूला बुजुर्ग यात्री, फिर भारतीय रेलवे स्टाफ ने जो किया उसने जीता दिल

Viral News: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के स्टाफ की ईमानदारी ने लोगों का दिल जीत लिया है. एक यात्री ट्रेन के अंदर अपना बैग भूलकर श्रीनगर स्टेशन (Srinagar Station) पर उतर गया, जिसमें नकदी और जरूरी सामाना था. कोच अटेंडेंट ने बैग देखते ही उसे सुरक्षित रखा और तुरंत स्टेशन पर अनाउंसमेंट करवाया. यात्री के वापस आने पर वेरिफिकेशन के बाद पूरा सामान सकुशल लौटा दिया गया. रेलवे की इस तत्परता की यात्रियों ने जमकर सराहना की है.

IRCTC ने पोस्ट किया VIDEO

IRCTC ने इंस्टाग्राम पर रेलवे स्टाफ की तत्परता का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. जिसमें वंदे भारत का स्टाफ बैग को युवक को वापस करता नजर आ रहा है. इस दौरान शख्स से पूछा गया कि बैग में क्या-क्या है और उनका नाम क्या है.

जम्मू तवी–श्रीनगर वंदे भारत में सफर कर रहा था यात्री

यात्री जम्मू तवी–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (26401) में यात्रा कर रहा था. इस दौरान वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्टेशन पर उतर गया और उसका बैग ट्रेन में ही रह गया. IRCTC की पोस्ट में वीडियो के साथ लिखा गया कि श्रीनगर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 26401 जम्मू तवी–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच C-10 में एक यात्री अपना बैग भूल गए थे, जिसमें नकदी सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था. 

रेलवे स्टाफ ने अनाउंस करके यात्री को दी सूचना

कोच C-10 के स्टाफ द्वारा तत्परता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए यात्री के छूटे हुए बैग को सुरक्षित रखा गया और स्टेशन पर अनाउंस करके यात्री को सूचित किया. तत्पश्चात, यात्री का सामान सुरक्षित एवं सकुशल उन्हें वापस सौंप दिया गया. उक्त घटना यात्रियों की सेवा, सुरक्षा एवं संतुष्टि के प्रति स्टाफ की सजगता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

Related Articles

Back to top button