खेलराष्ट्रीय

 कुमकुम ने दिलाया भारत को एक और गोल्ड, अब क्रिकेट पर टिकी नजरें

नई दिल्ली। भारत के लिए आज का दिन और भी खास होने वाला है। कल भारत को आर्चरी, हॉकी और मुक्केबाजी में ऐतिहासिक गोल्ड मिले थे। वहीं आज भी भारतीय खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीदें हैं। क्रिकेट, आर्चरी, हॉकी से लेकर गोल्फ तक में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। आज देश के खिलाड़ी नौ खेलों में हिस्सा लेंगे। 

Asian Games Live: क्वार्टर फाइनल में हारे सागर जगलान

रेसलिंग में पुरुषों के 74 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में भारत के सागर जगलान को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सागर को एशियाई खेलों के मौजूदा गोल्ड मेडलिस्ट योनेस एमामीचोगई ने ‘टेक्निकल सुपीरियरिटी’ के आधार पर हराया। हालांकि, अगर योनेस फाइनल में पहुंचते हैं तो भारतीय खिलाड़ी के पास रेपेचेज राउंड के जरिए ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ने का मौका बन सकता है।

Asian Games Updates: रेसलर अमन सहरावत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के रेसलर अमन सहरावत ने जापान के यामातो ओगावा को ‘टेक्निकल सुपीरियरिटी’ के आधार पर हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अमन का अगला मुकाबला कजाकिस्तान के नुरदनात आइतानोव से होगा।

Asian Games Live: महिला रेसलर अंतिम पंघाल ने भी बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में भारत की अंतिम पंघाल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। अंतिम पंघाल ने राउंड ऑफ 16 में कजाकिस्तान की शुगिला ओमीरबेक को 9-0 से हराया और अब अगले दौर में उनका सामना उज्बेकिस्तान की साकिपजमाल एस्बोसीनोवा से होगा। 

2 Oct 20267:47:14 PM

Asian Games 2026: महिला रेसलर मनीषा क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

एक और भारतीय रेसलर ने अपने शुरुआती राउंड के मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। महिला रेसलर मनीषा ने दक्षिण कोरिया की ईयुनजिन क्वोन को 8-0 से हराकर 57 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अगले दौर में उनका मुकाबला जापान की अकारी फुजिनामी से होगा।

Asian Games Live Updates: सागर जगलान क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारतीय पहलवान सागर जगलान ने मंगोलिया के तुल्गा तुमुर्-ओचिर के खिलाफ राउंड ऑफ 16 का मुकाबला 8-1 के स्कोर से जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अगले दौर में भारतीय खिलाड़ी का मुकाबला ईरान के योनेस एमामीचोगई से होगा।

Related Articles

Back to top button