मनोरंजन

रजनीकांत की Jailer 2 में बॉलीवुड एक्टर का होगा भौकाल, ट्रेलर में दिखी कैमियो की ‘सीक्रेट’ झलक

नई दिल्ली। लंबे समय से साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर पार्ट 2 का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को मेकर्स की तरफ से जेलर 2(Jailer 2) का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो अब सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

जेलर 2 के ट्रेलर को लेकर सुर्खियां इस वजह से भी तेज हैं, क्योंकि इसमें एक बॉलीवुड सुपरस्टार के कैमियो की सीक्रेट झलक देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा अभिनेता है। 

जेलर 2 में नजर आएगा ये बॉलीवुड एक्टर

फिल्मी सितारों का मूवीज में कैमियो करने का चलन सिनेमा जगत में लंबे अरसे से चला रहा है। साउथ और बॉलीवुड के कई कलाकार कई मौके पर एक दूसरे की मूवीज में नजर आते रहे हैं। अब इस मामले में नया नाम वॉर फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन (HrithiK Roshan) का शामिल हो रहा है। जी हां ऋतिक ही वह बॉलीवुड सुपरस्टार हैं, जो रजनीकांत की अपकमिंग मूवी जेलर 2 में कैमियो रोल प्ले करते दिखेंगे।

जेलर 2 के ट्रेलर में ऋतिक रोशन की बैक साइड से हल्की सी झलक देखने को मिली है। लेकिन उनकी कद-काठी और स्टाइल को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि वह ऋतिक हैं। इससे पहले इसे साल जून के महीने में भी ये खबर सामने आई थी कि जेलर 2 के लिए ऋतिक रोशन ने अपने कैमियो रोल की शूटिंग को पूरा किया है। 

जिससे रजनीकांत की जेलर पार्ट 2 में ऋतिक रोशन की कास्टिंग का पुष्टिकरण होता है। हालांकि, वह इस फिल्म में कौन सा किरदार निभाएंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मालूम हो कि ऐसा पहली बार होगा कि ऋतिक किसी साउथ मूवी में कैमियो करेंगे। 

कब रिलीज होगी जेलर 2

साल 2023 में निर्देशक नेल्सन दिलीप के डायरेक्शन में रजनीकांत स्टारर जेलर पार्ट-1 को बनाया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 615 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ जेलर रजनीकांत के करियर की दूसरी सबसे अधिक सफल फिल्म भी साबित हुई थी। अब 3 साल बाद 15 अक्टूबर 2026 को जेलर 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button