राष्ट्रीय

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: आज जंतर-मंतर से लेकर संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से रखी जा रही नजर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर विरोध प्रदर्शन होने की संभावना है। इस कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जंतर-मंतर से लेकर संसद मार्ग तक के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

  1. देश के कई राज्यों में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं 
  2. सीईसी को हटाने की मांग को लेकर INDI गठबंधन के सांसदों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में कल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बाद आकाशवाणी भवन परिसर में घुसकर विरोध प्रदर्शन को हाई वोल्टेज राजनीतिक तेवर दे दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर विरोध प्रदर्शन होने की संभावना है। इस कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जंतर-मंतर से लेकर संसद मार्ग तक के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विभिन्न राजनीतिक दलों और नागरिक संगठनों द्वारा बुलाए गए इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों को तैनात किया गया है।

दंगा नियंत्रण वाहनों को भी मुस्तैद रखा

दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, संसद मार्ग और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर तीन लेयर की सुरक्षा बैरिकेडिंग की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button