उत्तरप्रदेश
बुलंदशहर में देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों लोगों को मलबे से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकाली गई महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि दोनों घायल पुरुषों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के मलबे में एक महिला और दो पुरुष दब गए।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ, एमडीआरएफ और मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल की टीमों ने भी मोर्चा संभाला।




