डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी, शहबाज शरीफ की जमकर फजीहत

एजेंसियां — इस्लामाबाद
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की इन दिनों जमकर फजीहत हो रही है। मिस्र में गाजा पीस समिट में शामिल हुए शहबाज ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिल खोलकर तारीफ की। इसके बाद से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग शहबाज शरीफ को यह कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने गाजा पीस समिट को ट्रंप के चापलूसी समिट में तबदील कर दिया। इतिहासकार अम्मार अली जन ने पोस्ट कर कहा कि शहबाज शरीफ द्वारा डोनाल्ड ट्रंप की अनावश्यक चापलूसी दुनियाभर के पाकिस्तानियों के लिए शर्मिंदगी का कारण है।
एक यूजर वसीम ने कहा कि पाकिस्तानी नेता इतने लुच्चे और चाटुकार क्यों हैं? बेशर्म आदमी शहबाज शरीफ… फिलिस्तीनी संघर्ष का इस्तेमाल तारीफें बटोरने के लिए कर रहे हैं। स्तंभकार एसएल कंठन ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि जब भी ट्रंप अपने जूतों को पहले जैसी चमकाना चाहते हैं, वे पाकिस्तान के अदने कद के पीएम को बुलाते हैं। जियो पॉलिटिक्स में इस तरह की शर्मिंदगी कभी नहीं देखी। एक अन्य यूजर ने कहा कि तलवे चाटने में पीएम की कोई बराबरी नहीं कर सकता। एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर तलवे चाटने का कोई नोबेल हो तो शरीफ इसके हकदार होंगे। ट्रंप का तो नहीं पता, लेकिन तलवे चाटने के लिए शहबाज से बड़ा दावेदार नहीं हो सकता।




