उत्तरप्रदेश

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से PDA में लगेगी सेंध! किसे हो सकता है फायदा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की सियासत में एक नए गठबंधन की एंट्री हो गई है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने अपना गठबंधन बना लिया है. जिसका नाम उन्होंने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ (SPM) रखा है. वरिष्ठ पत्रकार का कहना है कि ये गठबंधन बीजेपी को फायदा देगा और इंडिया गठबंधन को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाएगा.

वरिष्ठ पत्रकार नावेद शिकोह के मुताबिक, ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन यूपी की चुनावी राजनीति में असर डाल सकता है. अब तक बीजोपी विरोधी वोटों का बड़ा हिस्सा इंडिया गठबंधन, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ रहा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के बड़े हिस्से का समर्थन इंडिया गठबंधन की जीत का आधार बना था. गठबंधन ने यूपी की 80 में से 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

‘2024 के बाद चंद्रशेखर का दलित युवाओं में प्रभाव बढ़ा’

उन्होंने कहा, ”नए गठबंधन के साथ दलित और मुस्लिम वोटों का एक नया राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश होगी. 2024 के बाद चंद्रशेखर आजाद का दलित युवाओं में प्रभाव बढ़ा है. वहीं, ओवैसी का मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अपना अलग जनाधार है. ऐसे में दोनों नेताओं का साथ आना सपा के वोट बैंक को प्रभावित कर सकता है.”

ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन कई सीटों पर बिगाड़ सकता है समीकरण!

नावेद शिकोह के अनुसार, यह गठबंधन करीब 30 से 40 विधानसभा सीटों पर चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है. इसका अप्रत्यक्ष फायदा बीजेपी को मिलेगा. यदि चंद्रशेखर आजाद इंडिया गठबंधन का हिस्सा होते तो विपक्षी गठबंधन और मजबूत हो सकता था. 

2022 में AIMIM ने 15 सीटों पर बिगाड़ा था सपा का खेल

यूपी में मुस्लिम आबादी करीब 20 फीसदी है. प्रदेश के 14 जिलों में मुस्लिम आबादी 30 फीसदी से अधिक है. इन जिलों की 75 विधानसभा सीटों पर 2022 के चुनाव में बीजेपी ने 38, सपा ने 30, आरएलडी ने छह और अपना दल (एस) ने एक सीट जीती थी.

2022 विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने कितनी सीटों पर उतारे थे प्रत्याशी?

2022 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 95 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे. पार्टी के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी, लेकिन उसे कुल 4.51 लाख वोट मिले थे. यह कुल मतदान का करीब 0.49 फीसदी था. चुनावी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 15 सीटों पर एआईएमआईएम के वोटों ने सपा के चुनावी समीकरण को प्रभावित किया था.

इन सीटों पर AIMIM के वोट सपा की हार के अंतर से ज्यादा

विधानसभा सीटसपा की हार का अंतरAIMIM को मिले वोट
नकुड़3153,593
मुरादाबाद नगर 782 2,661
धनौरा11,425941
हसनपुर22,3824,972
हस्तिनापुर7,3124,290
धौलाना12,6283,520
गढ़मुक्तेश्वर26,3064,868
बरेली32,3201,744
नानपारा12,1843,965
बहराइच4,0782,240
पयागपुर 12,0563,586 
उतरौला21,79612,303

Related Articles

Back to top button