राष्ट्रीय

कश्मीर में शून्य से नीचे लुढ़का पारा, दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; चक्रवात ‘अकवान’ का खतरा बढ़ा

आईएमडी के मुताबिक, देशभर में मौसम का मिजाज दो अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है, एक तरफ पहाड़ों पर पारा शून्य से नीचे जाने से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है, तो दूसरी तरफ तटीय राज्यों पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने दस्तक दे दी है, जबकि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के चलते दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, देशभर में मौसम का मिजाज दो अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है, एक तरफ पहाड़ों पर पारा शून्य से नीचे जाने से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है, तो दूसरी तरफ तटीय राज्यों पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है।

कश्मीर में शून्य से नीचे पारा, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य (0°C) से नीचे चला गया है। वहीं, दक्षिण भारत के हिल स्टेशन ऊटी में भी इस सीजन में पहली बार पाला पड़ा है।

Related Articles

Back to top button