मध्यप्रदेश

‘सर, मेरी बात सुनो…मेरी बात सुनो सर’, सीएम को देख चीखी लड़की, मोहन यादव बुलाकर मिले और 100000 रुपए की मदद की

नीमच: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिन पहले नीमच पहुंचे थे। नीमच में जब उनका काफिला गुजर रहा था, तब एक लड़की चीखते हुए उनके पास जाने लगी। वह बार-बार चीख रही थी कि सर, मेरी बात सुनो। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लड़की को रोक लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

सीएम उस समय नेहा माली से नहीं मिले थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा था। लड़की बार-बार कह रही थी कि हमें सीएम सर से मिलना है। पुलिसकर्मियों ने पूछा कि समस्या क्या है तो वह कह रही थी कि बड़ी है। मैं उनके सामने ही अपनी बात रखूंगी।

कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम ने बुलाया

वहीं, कैबिनेट की मीटिंग के बाद सीएम मोहन यादव ने कुकडेश्वर निवासी नेहा माली को मिलने के लिए बुलाया। उसे अपने पास बैठाकर आशीर्वाद दिया है। साथ ही कलेक्टर को तुरंत उसकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने लड़की को आर्थिक मदद भी की।

पूरा न्याय किया जाएगा

सीएम मोहन यादव ने कहा है कि कुकडेश्वर निवासी नेहा माली के साथ पूरा न्याय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेहा के रिश्तेदारों द्वारा उसके पिता की सम्पत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने और उसे परेशान करने की शिकायत की जांच कर बेटी को उसका वाजिब हक दिलाया जाएगा। सीएम ने नेहा माली से भेंटकर उसे ढांढस बंधाया और हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन देकर नेहा को एक लाख रुपए की सहायता दिए जाने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button