छत्तीसगढ़

मिट्टी खदान धंसने से दो लोगों की मौत, एक लापता की तलाश जारी …

बलरामपुर। दिवाली से पहले जहां एक ओर लोग अपने घरों की सजावट और लीपापोती की तैयारी में जुटे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दुखद घटना सामने आई है। यहां मिट्टी खदान धंसने से दो अलग-अलग हादसों में एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी है। त्योहार से पहले हुए इन दर्दनाक हादसों से इलाके में मातम पसर गया है।

पहला हादसा वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के लोधी गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण घर की दीवारों की पुताई के लिए छुई मिट्टी निकालने खदान में पहुंचे थे। इसी दौरान खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे चार लोग अंदर दब गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उमेश कुमार (24 वर्ष) पिता जय प्रकाश, निवासी लोधी गांव की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है।

मिट्टी खदान धंसने से महिला की मौत

दूसरा हादसा वाड्रफनगर क्षेत्र के मदनपुर गांव में हुआ, जहां महिलाएं छुई मिट्टी खदान से पुताई के लिए मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे सविता पति विजय कुमार (निवासी गुरमुट्टी गांव) की दबने से मौत हो गई। एक अन्य महिला घायल हो गई, जबकि दो महिलाएं बाल-बाल बचीं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button