राष्ट्रीय

शिअद अध्यक्ष से भाजपा के बड़े भाई बनने से बढ़ी सुखबीर बादल की उम्मीद, क्या अब मिलेगा पंजाब के मुख्यमंत्री का पद?

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सुखबीर सिंह बादल का सियासी सफर सत्ता, संघर्ष, विवाद और वापसी की कोशिशों से भरा रहा है। 2009 से 2017 तक आठ साल उपमुख्यमंत्री रहने के बाद 2017 में सत्ता से बाहर हुए सुखबीर के सामने अपनी पार्टी को दोबारा खड़ा करने की चुनौती थी। कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनने और लगातार चुनावी हार के बावजूद उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी।

 प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद अकाली दल की राजनीतिक विरासत और नेतृत्व की पूरी जिम्मेदारी सुखबीर के कंधों पर आ गई। हालांकि, पार्टी के कमजोर होते जनाधार के साथ उनके नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे।

Related Articles

Back to top button