उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

बड़ा हादसा: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। गुरुवार रात लगभग 3:00 बजे बेतवा नदी पर बन रहे एक पुल का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत हो गई। यह पुल कुरारा के मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक फैला हुआ है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी पीड़ित पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे। यह घटना बारिश और आंधी-तूफान के बीच हुई, जिससे निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की पर्याप्तता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इस पुल का निर्माण, जिसे राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से मंजूरी मिली थी। उनके पैतृक गांव मोरकंदर परसानी के पास ही किया जा रहा था। मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ से दस तक पहुंच सकती है।

बेतवा नदी पर ग्राम मोरा कादर थाना ललपूरा से ग्राम कंडोर थाना कुरारा के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूर दब गये है इसमें से 5 लोग दबे दिख रहे है। जबकि एक की मलबे के अंदर फंसे होने की आशंका है। 3 लोग पिलर पर फंसे है। जिन्हें सकुशल उतारने का प्रयास किया जा रहा है ।SDRF की एक टीम मौके पर है दूसरी टीम पहुंचने वाली है।

स्लैब में दबे/ मृतकों का विवरण

1 लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 22 वर्ष
2 कुलदीप निषद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 19 वर्ष
3 सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र 28 वर्ष
4 सभाजीत निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा उम्र 30 वर्ष
5 पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 34 वर्ष
6 राजेश पाल पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 42 वर्ष

पिलर पर फंसे 3 व्यक्ति

1अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा
2 कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा
3 राजेश निषाद नरैनी बांदा

Related Articles

Back to top button