मध्यप्रदेश

मजदूरी कर लौट रहे थे घर… ग्वारी गांव में हाईटेंशन ‘करंट’ ने उजाड़ा परिवार, मजदूर झुलसे, ड्राइवर की मौत

जबलपुर: पाटन थानान्तर्गत ग्राम ग्वारी में मजदूरों से भरा पिकअप हाईटेंशन लगाई की चपेट में आ गया। इस घटना के पिकअप वाहन चालक की मौत हो गई तथा 7 मजदूर झुलस गए। दो मजदूरों को गंभीर रूप से झुलसने के कारण उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। मजदूर मंडला जिले के रहने वाले हैं और यहां मक्का काटने आए थे।

पाटन थाना प्रभारी गोपिंद्र सिंह राजपूत से मिली जानकारी अनुसार ग्राम ग्वारी स्थित खेत में मक्का तोड़ने के लिए मंडला से मजदूर आए थे। त्योहार में मजदूरों को वापस मंडला छोड़ने के लिए रौनक ने अपनी पिकअप वाहन खेत में लगाया था। शाम लगभग 6 बजे मजदूर पिकअप वाहन के सामान लोड कर रहे थे। इस दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण पिकअप वाहन में करंट फैल गया। करंट लगने के कारण पिकअप वाहन चालक रौनक उम्र 45 साल की घटना स्थल में मौत हो गई।

नीचे झूल रही थी क्या हाईटेंशन लाइन?

पिकअप वाहन में सवार सात मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए तत्काल शासकीय अस्पताल पाटन भेजा गया। दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस हैं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया था। हाईटेंशन लाइन की चपेट में पिकअप कैसे आई, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button