छत्तीसगढ़

क्लास में लेक्चर के बीच ‘डोगेश भाई’ ने ली एंट्री, देख लड़कियों ने पास की स्माइल

Delhi University Dog Video: सोचिए…आप क्लास में बैठे नोट्स बना रहे हों और तभी दरवाजे से एक देसी कुत्ता मस्त चाल में एंट्री ले ले. ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिला दिल्ली यूनिवर्सिटी (University of Delhi) की एक क्लास में, जहां एक डॉगी बिना डर, बिना झिझक सीधे लेक्चर रूम में आ धमका. वीडियो में छात्राएं अपनी सीट पर बैठी हैं और ये प्यारा मेहमान ऐसे घूमता नजर आता है, जैसे क्लास का ही हिस्सा हो.

वीडियो के बैकग्राउंड में Gimme Gimme सॉन्ग चल रहा है, जो इस सीन को और भी मजेदार बना देता है. डॉगी का एंट्री वॉक इतना नैचुरल और कॉन्फिडेंट है कि लोग इसे ‘Doggo Swag Moment of the Year’ बता रहे हैं. इस 11 सेकंड के वीडियो को @gharkekalesh नाम के X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, ‘DosgeSwag.’अब तक इस वीडियो को 45 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस डॉगी की एंट्री पर फिदा हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘DU का सबसे प्यारा स्टूडेंट यही है.’ जबकि दूसरे ने मजाक में कहा, ‘Attendance तो इसको भी मिलनी चाहिए.’

कॉलेज के कैंपस के स्टार बन गया डॉगी (DU Viral Dog)

यह कोई पहली बार नहीं जब किसी कॉलेज कैंपस में कोई डॉगी स्टार बन गया हो. स्टूडेंट्स अक्सर ऐसे जानवरों को प्यार देते और खाना खिलाते हैं और यही वजह है कि ये डॉगी अब DU कैंपस का फेमस फेस बन गया है. लोगों का कहना है कि ऐसे प्यारे पल क्लास की थकान मिटा देते हैं और चेहरों पर मुस्कान ला देते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button