खेल
IPL 2026: मुंबई इंडियंस में आए शार्दुल ठाकुर-शेरफन रदरफोर्ड

एजेंसियां— मुंबई
आईपीएल रिटेंशन से पहले मुंबई इंडियंस ने दो बड़ी ट्रेड डील की है। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने पेस बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से दो करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, जबकि विंडीज के ऑलराउंडर शेरफन रदरफोर्ड को गुजराज टाइटंस से 2.6 करोड़ रुपए में अपने खेमे में शामिल किया। एमआई ने गुरुवार को शार्दूल ठाकुर के ट्रेड की जानकारी दी। उसने लिखा, शार्दुल के आने से टीम को स्किल और बैलेंस दोनों मिलता है।
शार्दुल आईपीएल में अब तक 105 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 107 विकेट लिए हैं और 68 रन उनका हाईएस्ट स्कोर है।




