छत्तीसगढ़

पूर्व केंद्रीय मंत्री RK सिंह को BJP ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह पर बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने आरके सिंह के हालिया बयानों और आचरण को अनुशासनहीनता माना, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। आरके सिंह अपने बयानों से विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी के लिए लगातार मुश्किलें खड़ी कर रहे थे। उन्होंने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे पार्टी की स्थिति असहज हो गई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है।

वहीं आर के सिंह ने बीजेपी नेतृत्व से दूरी बनाते हुए पार्टी नेताओं के खिलाफ प्रशांत किशोर के बयानों का खुलकर समर्थन किया। चुनाव अभियान के दौरान भी उन्होंने प्रधानमंत्री और पार्टी की सभाओं से दूरी बनाई रखी, जिससे बीजेपी नेतृत्व की चिंताएं बढ़ गई थीं। ऐसे हालात में बीजेपी को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाना पड़ा। आरके सिंह आरा से लोकसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे थे। उनका आरोप था कि उन्हें बाहरी विपक्ष ने नहीं बल्कि बीजेपी के ही कुछ अंदरूनी लोगों ने हरवाया था।

Related Articles

Back to top button