राष्ट्रीय
चिराग की पार्टी से 3…मांझी और कुशवाहा की पार्टी से बनेंगे एक-एक मंत्री!

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों में बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी बीच खबर है कि एनडीए (NDA) के 18 नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से तीन तो जीतन राम मांझी की हम (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM से एक-एक मंत्री बन सकते हैं।
मंत्रिमंडल को लेकर बनी सहमति!
सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि चिराग पासवान की पार्टी को एक उपमुख्यमंत्री पद भी मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए में मंत्रिमंडल को लेकर सहमति बन गई है। 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस आधार पर जदयू के कोटे से 14 मंत्री तो बीजेपी से 15-16 मंत्री बनाए जाने की संभावना है।




