छत्तीसगढ़

एक ही मंच पर होंगे देश के क्रिएटर्स और आइकन, युवाओं को करेंगे प्रेरित

रायपुर। रोलबोल कम्युनिटी की ओर से ROLBOL Youth Conclave 2025 का भव्य आयोजन 23 नवंबर रविवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, जेल रोड रायपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में इस वर्ष प्रतिष्ठित ROLBOL Creators Award भी प्रदान किए जाएंगे।

युवाओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अनुभव दुबे (को-फाउंडर, चाय सूत्ता बार | युवा उद्यमिता का चेहरा), तुषार अमरीश गोयल (फिल्म लेखक एवं निर्देशक द ताज स्टोरी | भारत की ऐतिहासिक कहानियों के कथाकार), अमर सिरोही (भारत के शीर्ष डिजिटल क्रिएटर | देशभर में लाखों युवाओं के रोल मॉडल), दिनेश मोहन (65 वर्षीय मॉडल एवं अभिनेता | ‘एज इज जस्ट अ नंबर’ का प्रतीक), पद्मश्री अनुज शर्मा (छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार व विधायक | कला एवं समाज सेवा में अग्रणी) शामिल होंगे।

नाम पैनल डिस्कशन के प्रतिष्ठित वक्ता

  1. संतोष लोहाणा – बिल्डर
  2. आनंद सिंघानिया – बिल्डर
  3. प्रथम बाफना – युवा उद्यमी
  4. अमर परवानी – समाजसेवी एवं व्यवसायी
  5. सरिता बाजपेई
  6. डॉ. यूसुफ मेमन – कैंसर सर्जन
  7. सुबोध हरितवाल
  8. नितिन श्रीवास्तव

ROLBOL Youth Conclave क्यों महत्वपूर्ण है?

आज की युवा पीढ़ी सिर्फ करियर नहीं, क्लैरिटी, माइंडसेट, नेटवर्क और असली प्रेरणा खोज रही है। रोलबोल का यह कॉन्क्लेव युवाओं को एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म देता है, जहां सफल उद्यमियों से सीखने का अवसर, क्रिएटर्स और पब्लिक फिगर्स से बदलाव की कहानियां, पैनल डिस्कशन से ग्राउंड-लेवल ज्ञान, नेटवर्किंग के जरिए नई संभावनाएं और सबसे महत्वपूर्ण—Rest of Life, Best of Life की सोच को समझने का मौका। ROLBOL Youth Conclave एक ऐसा मंच है, जहां सपनों को दिशा मिलती है और युवाओं को उद्देश्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button