छत्तीसगढ़

SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत! भूपेश ने बताया ‘प्रशासनिक आतंकवाद’, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट-BJP

रायपुर। बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में अवैध बॉक्साइट उत्खनन की जांच के दौरान मारपीट से ग्रामीण की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है, जबकि भाजपा ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

जानकारी के मुताबिक, रविवार–सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे कुसमी ब्लॉक के ग्राम हंसपुर में अवैध बॉक्साइट खनन की सूचना पर एसडीएम करुण कुमार डहरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।

इस दौरान सरना स्थल के पास खेत से लौट रहे तीन ग्रामीण रामनरेश राम (उम्र 62 वर्ष), अजीत उरांव (उम्र 60 वर्ष) और आकाश अगरिया (उम्र 20 वर्ष) को रोककर उनसे पूछताछ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि अवैध उत्खनन का आरोप लगाते हुए एसडीएम और उनके साथ मौजूद लोगों ने रॉड, डंडों और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। इस दौरान तीनों ग्रामीण बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रामनरेश राम की मौत हो गई। अन्य दो घायल ग्रामीणों का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button