राष्ट्रीय

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवार्ड, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

 नई दिल्ली

मलयाली सुपर स्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023’ से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड एक्टर को उनके सिनेमा में योगदान के लिए दिया जाएगा। मोहनलाल ‘दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड’ पाने वाले दूसरे मलयालम आर्टिस्ट हैं। उनसे पहले यह सम्मान अदूर गोपालकृष्णन को साल 2004 में मिला था।

एक्टर को अवॉर्ड मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई दी है। मोहनलाल से पहले दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती को मिला था। उन्हें ये सम्मान साल 2022 के लिए मिला था। मोहनलाल पिछले 45 साल से मलयालम इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू 1980 में किया था। एक्टर ने अपने 45 साल के फिल्मी करियर में करीब 400 फिल्में की हैं। इंडियन सिनेमा में अपने योगदान के लिए मोहनलाल को पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Back to top button