अन्य खबरें

विवाद के बाद फिर भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत

एजेंसियां— दुबई. एशिया कप 2025 में अब सुपर-4 में टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेलेगी। इससे पहले भी दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला खेला जा चुका है, जहां टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाडिय़ों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। हालांकि इन सब विवाद के बीच टीम इंडिया एक बार फिर से पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है। दरअसल, उस लीग मैच के दौरान भारत ने पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को जरा भी तवज्जो नहीं दी।

पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया और इस परंपरा को तोड़ा। इसके बाद जब मैच खत्म हो गया, तो भी भारतीय खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर लौट गए और पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर खड़े रह गए। सूर्यकुमार और हैड कोच गौतम गंभीर का यह कदम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के परिवारों के प्रति समर्थन के तौर पर देखा गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा मैच के बाद पुरस्कार समारोह के लिए नहीं गए।

भारत— सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान— सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस , मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन नवाज, सलमान मिर्जा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button