अन्य खबरें

आज का मौसम 28 नवंबर 2025: सेन्यार के बाद एक और तूफान की दस्तक, देशभर के 4 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आज का मौसम 28 नवंबर 2025 : देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बदलाव के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए तापमान में उतार-चढ़ाव, घने कोहरे और कई राज्यों के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

ठंड के प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के पास बना गहरा दबाव तेजी से मजबूत हो रहा है, जो अगले कुछ घंटों में चक्रवात में बदल सकता है। इसके चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

कम पड़ा सेन्यार चक्रवाती तूफान

IMD द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, सक्रिय चक्रवाती तूफान सेन्यार मलक्का के पास कमजोर हो गया है। लेकिन इसके समानांतर बंगाल की खाड़ी में बना दूसरा सिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है, अगले 48 घंटों में तमिलनाडु-पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल की ओर बढ़ेगा।

सेन्यार की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तट के पास 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इस दौरान चार राज्यों के मछुआरों को मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पंजाब-राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट

IMD ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28 से 30 नवंबर के बीच सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई है। जबकि पूर्वी राजस्थान में 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक घना कोहरा छाया। वहीं पंजाब में 28 और 29 नवंबर को कोल्ड वेव के हालात बन सकते हैं। जबकि राजस्थान में 3 और 4 दिसंबर 2025 को कोल्ड वेव की स्थिति की चेतावनी जारी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button