दिल्लीराष्ट्रीय

पाक के इशारे पर देश को फिर दहलाने की साजिश का पर्दाफाश

ब्यूरो — नई दिल्ली, दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच के बीच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल ने एक और टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सैल के हत्थे इस मॉड्यूल से जुड़े तीन लोग लगे हैं और इसका सरगना एक पाकिस्तानी नागरिक शहजाद भट्ट निकला, जो अपने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा है। गिरफ्तार तीनों लोगों ने गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के सामने एक हैंड ग्रेनेड फेंका था। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त सीपी, स्पेशल सैल प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल ने एक ऐसे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसका नेतृत्व पाकिस्तानी नागरिक शहज़ाद भट्टी कर रहा था, जो कि एक गैंगस्टर है और वर्तमान में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर काम कर रहा है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक पंजाब का हरगुनप्रीत सिंह है, दूसरा मध्य प्रदेश के दतिया का विकास प्रजापति है, जबकि तीसरा उत्तर प्रदेश के बिजनौर का आरिफ है। इन्होंने 25 नवंबर को गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के सामने एक हैंड ग्रेनेड फेंका था।

उसने इस हमले को अंजाम दिया था और यही लडक़े उस घटना में शामिल थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि हमने विकास प्रजापति से 10 जिंदा कारतूसों के साथ एक पिस्तौल बरामद की है। हमने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जैसे कि रेकी के वीडियो, चैट्स और वॉयस नोट्स। उनके निशाने पर कई अन्य जगहें थीं, जहां इस समूह ने वीडियोग्राफी, रेकी की थी और उन्हें हैंड ग्रेनेड फेंकना था। शहजाद भट्टी बाहर से निर्देश देता था और सीधे तौर पर, साथ ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस समूह को संभाल रहा था और सोशल मीडिया ऐप्स या अपने अन्य संपर्कों के माध्यम से भर्ती किए गए युवा लडक़ों का इस्तेमाल करके आतंकी गतिविधियां चला रहा था। इस समूह के एक या दो और लिंक हैं, जो पंजाब पुलिस के साथ साझा किए जाएंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button