अंतर्राष्ट्रीय

भारतीय नेवी को रूस का बड़ा ऑफर, सबमरीन से लॉन्च होने वाली यूक्रेन किलर Kalibr क्रूज मिसाइल देने को तैयार, जानें कितनी है रेंज

मॉस्को: रूस ने दोस्त भारत को एक ऐसा हथियार ऑफर किया है, जो भारतीय नौसेना की शक्ति में महत्वपूर्ण इजाफा कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने भारत को 1500 किमी रेंज की कालिब्र क्रूज मिसाइलों से लैस करने का प्रस्ताव दिया है। इसे स्टैंडर्ड 533 mm टॉरपीडो ट्यूब का इस्तेमाल करके भारतीय सबमरीन से फायर किया जा सकता है, जो उसे 1500 किमी की दूरी तक हमला करने की क्षमता प्रदान करेगी। रूसी अधिकारियों ने इस साल की शुरुआत में मॉस्को में भारतीय नौसेना के डेलीगेशन को इस बारे में जानकारी दी गई थी।

इसमें प्लेटफॉर्म को बड़े बदलाव के बिना डीप-स्ट्राइक लैंड अटैक कैपेबिलिटी का वादा किया गया है। इसके साथ ही इसमें ब्रह्मोस और निर्भय-क्लास सिस्टम के साथ एक और ऑप्शन भी जोड़ा गया है। इस क्रूज मिसाइल से भारत की सबमरीन फ्लीट की फायरपावर में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। कालिब्र मिसाइल फैमिली कोई एक हथियार नहीं है, बल्कि एक पूरा मॉड्यूलर सिस्टम है, जो सबमरीन को बिना किसी ढांचागत बदलाव के एक मल्टीरोल रणनीतिक प्लेटफॉर्म में बदल देता है।

सेकंड स्ट्राइक की देगी क्षमता

यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब भारतीय नौसेना अपने पुराने लेकि खतरनाक किलो-क्लास फ्लीट की फायरपावर बढ़ाने के बारे में सोच रही है। 9 किलो-क्लास में से अगर 6 को भी Kalibr से लैस किया जाता है तो तुरंत एक सेकंड स्ट्राइक डिटरेंट बन जाएगा। कालिब्र की 1500 किमी की रेंज फारस की खाड़ी से लेकर मलक्का स्ट्रेट तक एक बड़े दायरे में अहम इकनॉमिक और मिलिट्री नोट्स को कवर करेगी।

यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल

हालांकि, भारत के DRDO ने रूस के सात NPOM के साथ मिलकर स्वदेशी SLCM को लंबे समय के लिए लक्ष्य बनाया हुआ है। लेकिन रक्षा एक्सपर्ट कालिब्र को कम जोखिम और ज्यादा असर वाली अंतरिम क्षमता के तौर पर देखते हैं, जो जरूरी समय और ऑपरेशनल अनुभव खरीदती है। रूस ने यूक्रेन में अपने मिलिट्री ऑपरेशन में कालिब्र मिसाइलों को बड़े पैमाने पर तैनात किया है। भारत ने रूस के साथ कालिब्र फैमिली की दूसरी मिसाइलों के लिए डील की है। इसी साल फरवरी की शुरुआत में भारत ने रूस के साथ Kalir-PL एंटी-शिप क्रूज मिसाइल खरीदने के लिए समझौता किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button