राजनीति

उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस के बीच मुकाबला, बीएमसी चुनाव में कौन होगा कलीना का ‘नगीना’?

मुंबई : उत्तर भारतीय बहुल कलीना विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव साथ लड़ने वाले दो सहयोगियों दल बीएमसी चुनाव में आमने-सामने होंगे। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। महाविकास आघाडी के उम्मीदवार संजय पोटनीस ने चुनाव में जीत दर्ज की थी। बीएमसी चुनाव में कांग्रेस ने अपने दम पर बिना गठबंधन के लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में कांग्रेस के अलग चुनाव लड़ने की वजह से परिसर का चुनावी गणित बदल गया है।

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में गठबंधन की वजह से उद्धव सेना के उम्मीदवार को कांग्रेस के मुस्लिम वोट ट्रांसफर हुए थे। लेकिन अब दोनों के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। ऐसे में देखना होगा कि मुस्लिम वोट किस तरफ अपना झुकाव रखते है। यहां 15% उत्तर भारतीय भी हैं, जो हर बार की तरह अहम भूमिका निभा सकते है। बता दें कि उत्तर भारतीय नेताओं ने भी चुनाव से पहले अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

उत्तर भारतीयों की रहेगी अहम भूमिका

कलीना सीट पर बड़ी संख्या में वोटर झोपड़पट्टी में रहते है। यहां करीब 37% मराठी वोटर है, जबकि 24% मुस्लिम और 15% उत्तर भारतीय वोटर है। 8.5% क्रिश्चियन, 4.5% गुजराती, मारवाड़ी और 6% दक्षिण भारतीय वोटर है। मुस्लिम और उत्तर भारतीय वोटर उम्मीदवारों की जीत या हार तय करने में अहम किरदार निभाते है। वही, 2009 में कालीना सीट से कृपाशंकर सिंह विधानसभा पहुंचे थे। कृपाशंकर सिंह को 51,205 वोट मिले थे।

पांच प्रभागों में बंट गई विधानसभा

कलीना विधानसभा 5 प्रभाग और दो वॉर्ड में बंटा हुआ है। सीट के तीन प्रभाग 89, 90 और 91 एच/पूर्व वॉर्ड में आते है, जबकि प्रभाग 166 और 167 एल बॉर्ड में आते है। 2017 के बीएसमी चुनाव में 5 में से 2-2 सीट कांग्रेस और शिवसेना (संयुक्त) के पास थी, जबकि एक सीट मनसे के पास थी। शिवसेना में विभाजन के बाद

भी दोनों नगर सेवक उद्धव ठाकरे के साथ रहे, जबकि मनसे नगरसेवक एकनाथ शिंदे के साथ चले गए। कांग्रेस के दोनों नगर सेवक पार्टी में बने हुए है।

2017 के चुनाव परिमाण

प्रभाग संख्या 89

दिनेश कुबल – शिवसेना (संयुक्त)

8682 वोट, जीते

एल जी पुराजी -अपक्ष

8031 वोट, हारे

प्रभाग संख्या 90

तुलिप मिरांडा – कोग्रस

5,952 वोट, जीते

डेनिस बेनीडीक्ट -सपा

4,373 वोट, हारे

प्रभाग संख्या 91

वसंत नाइक – शिवसेना (संयुक्त)

7,634 वोट, जीते

मोहम्मद रफीक शेख-कांग्रेस

5000 वोट, हारे

प्रभाग संख्या 165

मोह. अशरफ आझमी – कांग्रेस

6,268 वोट, जीते

केतन बड़गुजर – बीजेपी

3,421 वोट, हारे

प्रभाग संख्या 166

संजय तुर्डे – मनसे

5908 वोट, जीते

सुधीर खोट – बीजेपी

5152 वोट, हारे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button