अंतर्राष्ट्रीय

ईरान में भडक़ी बगावत की आग, विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में चार की मौत

एजेंसियां— तेहरान

ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का गुस्सा महंगाई और आर्थिक संकट को लेकर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच पश्चिमी ईरान में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। दो मानवाधिकार संगठनों ने आरोप लगाया कि रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई। देशभर के कई शहरों में शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहे। ये प्रदर्शन ईरान में बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुस्से की वजह से शुरू हुए। देखते ही देखते इन प्रदर्शनों में हिंसा बढ़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, ये प्रदर्शन ईरान में 2022-2023 के आंदोलन के बाद सबसे बड़े हैं। नॉर्वे स्थित मानवाधिकार संगठन हेंगॉ ने कहा कि पश्चिमी ईरान के इलाम प्रांत के मालेकशाही इलाके में रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलियां चलाईं। इसमें ईरान की कुर्द अल्पसंख्यक समुदाय के चार लोगों की मौत हो गई।

संगठन ने यह भी कहा कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि क्या दो और लोगों की मौत हुई है। उसके अनुसार, दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले सात दिन में ईरान के 31 में से 25 प्रांतों के 60 शहरों में कम से कम 174 जगहों पर प्रदर्शन दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कम से कम 582 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कम से कम 15 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई। हालांकि, इन आंकड़ों की तुरंत पुष्टि नहीं हो सकी।

Related Articles

Back to top button