खेल

 फिट श्रेयस ने हराया हिमाचल, मुंबई ने सात रन से जीता रोमांचक मैच

एजेंसियां— जयपुर, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने चोट के बाद मैदान पर वापसी करते हुए चमक बिखेरी। मुंबई के लिए खेलते हुए श्रेयस ने विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अद्र्धशतक जड़ा। श्रेयस ने 53 गेंदों पर 82 रन बनाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अपनी फॉर्म साबित की। श्रेयस ने अक्तूबर, 2025 के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी की। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे, जिस कारण मैदान से बाहर चल रहे थे। श्रेयस ने मुंबई के लिए खेलते हुए अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। श्रेयस उस वक्त बल्लेबाजी के लिए उतरे जब मुंबई ने आठ ओवर की समाप्ति के बाद विकेट पर 55 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल 15 और सरफराज खान 21 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। श्रेयस ने फिर मुशीर खान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों पर 82 रनों की साझेदारी की।

फिर भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 65 रन जोड़े। श्रेयस शतक लगाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन कुशाल पाल ने उनकी पारी का अंत किया। श्रेयस इस मैच में शार्दुल ठाकुर की अनुपस्थिति में मुंबई टीम की कमान संभाल रहे हैं। न्यूजीलैंड सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले श्रेयस ने फिटनेस और फॉर्म दोनों साबित की है। इससे उनके सीरीज में उपलब्ध रहने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं, मुकाबले की बात करें, तो हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को 33 ओवर में 300 रन का टारगेट दिय। मुंबई टीम ने नौ विकेट पर 299 रन बनाए। हिमाचल केे लिए वैभव अरोड़ा और कुशल पाल को 3-3 विकेट मिले। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी 32.4 ओवर में 292 रन पर ऑलआउट हो गई और हिमाचल की टीम मुकाबला सात रन से हार गई। यह मैच कोहरे के कारण देरी से शुरू हुआ। इस कारण इसे 33-33 ओवर का कर दिया गया।

हैदराबाद ने हराया बंगाल

विजय हजारे ट्रॉफी मुकरबले में हैदराबाद ने बंगाल को 107 रन से हराया है। अमन राव (नाबाद 200) के दोहरे शतक के दम पर हैदाराबाद ने 352/5 का स्कोर खड़ा किया था। बंगाल के लिए शाहबाज अहमद (नाबाद 108) ने शतक जमाया।

पंजाब ने गोवा को धोया

विजय हजारे ट्रॉफी मुकरबले में पंजाब ने छह विकेट से गोवा को धोया। पंजाब ने 212 का टारगेट 35 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर चेज किया। हरनूर सिंह ने नाबाद 94 रनों की पारी खेली। नमन धीर ने 68 रन बनाए।

दिल्ली ने छह विकेट से पीटा रेलवे

बंगलुरु। नवदीप सैनी और आयुष बदोनी के तीन-तीन विकेटों के बाद प्रियांश आर्य की 80 रन की विस्फोटक पारी के दम पर दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में मंगलवार को रेलवे को छह विकेट से पीट दिया। दिल्ली ने रेलवे को 40.4 ओवर में 179 रन पर ढेर करने के बाद 21.4 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत हासिल की और 20 अंकों के साथ अंक तालिका में ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंच गया। प्लेयर ऑफ द मैच प्रियांश ने मात्र 41 गेंदों पर 80 रन में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। इससे पहले रेलवे की पारी में कुश मराठे ने सर्वाधिक 51 रन बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button