Box Office: ‘धुरंधर’ ने 34वें दिन RRR को धोया, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी हिट, Ikkis और Avatar 3 एक पटरी पर

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने 34वें दिन भी बाकी फिल्मों से अधिक कमाई की है। इसी के साथ इसने ‘RRR’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को भी मात दे दी है। वहीं अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ और हबॉलीवुड की धांसू सीरीज फिल्म ‘अवतार 3’ लगभग एक ही पटरी पर दिखी है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है। रिलीज को 34 दिन गुजर चुके हैं, इसके बावजूद ये अपने साथ या फिर बाद में रिलीज हुई फिल्मों को मात दे रही है। इतना ही नहीं अब ये फिल्म भारत में कमाई के मामले में ‘RRR’ को पछाड़ देते हुए हुए देश की चौथी सबसे बड़ी हिट साबित हो चुकी है। वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की कमाई बुधवार को लगभग एक जैसी हुई है।
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ अब केवल एक फिल्म नहीं रह गई बल्कि ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ताकत और सोच को दर्शाने वाली मिशाल बन चुकी है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ये फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब डंका पीट रही है। आइए जानते हैं बुधवार को किन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी
बात ‘धुरंधर’ की कहानी की करें तो ये भारत के खिलाफ पाकिस्तानी साजिश और इससे लेने वाले बदले की कहानी है। फिल्म दो पार्ट में तैयार हुई है जिसके दूसरे पार्ट का अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तानी आतंकी गतिविधियों के खिलाफ भारत को ‘ऑपरेशन धुरंधर’ के लिए आखिरकार तैयार होना होता है और यहां से अंडरकवर एजेंट बन पहुंचते हैं रणवीर सिंह। रणवीर फिल्म में हमजा अली मजारी की भूमिका निभा रहे हैं जो पाकिस्तान में घुसकर न केवल अपने लिए जगह बनाता है बल्कि वो वहां की राजनीति में बादशाह बनने के लिए भी अब तैयार हो चुका है। इसके लिए वो पहले पाकिस्तान के ल्यारी का खतरनाक और बदनाम गैंगस्टर रहमान डकैत की भरोसा जीतता है और बहुत जल्द उसे ही अपने रास्ते से हटा देता है।
फिल्म ‘धुरंधर’ ने 34वें दिन कितनी कमाई की
आदित्य धर की फिल्म’धुरंधर’ की कमाई की बात करें तो sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पांचवें बुधवार यानी 34वें दिन 4.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। यदि इस फिल्म के साथ और बाद रिलीज हुई फिल्मों पर नजर डालें तो ‘धुरंधर’ 34वें दिन भी सबसे आगे चल रही है। फिल्म ने देश भर में कुल मिलाकर अब तक786.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
‘धुरंधर’ ने RRR को दी पटखनी
इसी के साथ अब से फिल्म ‘धुरंधर’ देश भर में अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है और देश की चौथी सबसे बड़ी फिल्म साबित हो गई है। इस फिल्म ने ‘RRR’ की देशभर में कमाई को पछाड़ दिया है जिसने 782.2 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को भी मात दे दी है जो दुनिया भर में 1215 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है । वर्ल़्डवाइड कमाई में ये फिल्म अभी भी ‘दंगल’ ( 2070.3 करोड़ रुपये) से काफी पीछे चल रही है।
‘धुरंधर’ ने 34 दिनों में कितनी की वर्ल्डवाइड कमाई
फिल्म ‘धुरंधर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 33 दिनों में 1222 करोड़ के आसपास कमाई कीहै। वहीं 34 दिनों में रणवीर सिंह की ये फिल्म वर्ल्डवाइड 1227 करोड़ रुपये के करीब जा चुकी है जो ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से आगे है।
फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी
अब बात करते हैं श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म ‘इक्कीस’ की जिससे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। फिल्म एक वॉर ड्रामा कहानी है जो साल 1971 में भारत–पाक युद्ध में अद्भुत साहस और शहादत पाने वाले टैंक कमांडर अरुण खेत्रपाल की वीरगाथा को शौर्य, जज्बे, इमोशन को दर्शाती है। ‘इक्कीस’ सरहद पर जान की बाजी लगाने वाले बहादुरों के हौसले को सलाम करने वाली दिल छू लेने वाली कहानी है। फिल्म एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर मदन खेत्रपाल (धर्मेंद्र) के 21 साल के बेटे अरुण खेत्रपाल की कहानी है जो भारतीय सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट है और देश के लिए जान की बाजी लगा देता है।
फिल्म ‘इक्कीस’ ने 7वें दिन कितनी कमाई
धर्मेंद्र,अगस्त्य नंदा,सिमर भाटिया,जयदीप अहलावत,राहुल देव,सिकंदर खेर,एकावली खन्ना,विवान शाह स्टारर फिल्म ‘इक्कीस’ ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक केवल 24.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘अवतार 3’ ने की है अब तक कितनी कमाई
इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 3‘ हर बार की तरह इस बार भी लोगों को एक अनोखी दुनिया में लेकर पहुंची है। ‘अवतार’ अपनी तीसरी सीरीज के साथ ही दुनिया भर की सबसे धांसू सीरीज बन चुकी है जिसकी कमाई को पछाड़ पाना बाकी फिल्मों के लिए बेहद मुश्किल साबित होगा। इस फिल्म ने 20वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है और भारत में इसने अब तक 178.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं इस फिल्म ने दुनिया भर में अब 10 हजार करोड़ की कमाई कर डाली है।




