मनोरंजन

वीर पहाड़िया ने कंफर्म किया ब्रेकअप? नूपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में पहुंचे अकेले, लोगों ने पूछा- ‘तारा कहां है?’

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के कुछ दिन बाद से ही तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि कपल अब साथ नहीं है और बीते मंगलवार को नूपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में एक्टर अकेले पहुंचे जिसके बाद से नेटिजेंस का मानना है कि उन्होंने अपना ब्रेकअप कंफर्म कर दिया है.

नई दिल्ली.  वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के रिश्ते को लेकर काफी समय से चर्चा है कि कपल ने अब अपनी राहें अलग कर ली हैं. एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट वाले विवाद के बाद तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि कपल ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन बीते मंगलवार को नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में वीर अकेले पहुंचे तो सोशल मीडिया पर कयासों का सिलसिला तेज हो गया. वीर पहाड़िया के अकेले नजर आने के बाद से एक बार फिर चर्चाएं हैं कि क्या एक्टर ने अपना ब्रेकअप कंफर्म कर दिया है.

इवेंट के एक वीडियो में वीर पहाड़िया को ऑल-ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करते देखा गया. वो वेन्यू पर पहुंचते ही सबसे पहले दूल्हा-दुल्हन स्टेबिन और नूपुर से मिलते हैं. वीर पहाड़िया को फंक्शन में अकेले जाते देख सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या आखिरकार उन्होंने अपना ब्रेकअप कंफर्म कर दिया है. इस वीडियो पर वीर और तारा के फैंस ने कमेंट कर पूछा है कि एक्ट्रेस कहां है और वो वीर के साथ नजर क्यों नहीं आईं.

नूपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में अकेले ही पहुंचे वीर पहाड़िया

तारा और वीर के बीच क्यों आई दरार?

तारा और वीर के ब्रेकअप की खबर सामने आने के बाद से दोनों के फैंस काफी निराश हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का तो मानो दिल ही टूट गया है. वीर के इस वीडियो पर कमेंट कर नेटिजेंस पूछ रहे हैं कि तारा कहां हैं? बॉलीवुड का ये कपल तब से चर्चाओं में है जब से दोनों ने पहली बार अपनी फोटोज शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया दोनों ही एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट कर पब्लिकली अपना प्यार दिखाने से परहेज नहीं करते थे. हालांकि अब खबर है कि कपल का रिश्ता टूट गया है.

कुछ समय पहले ही तारा को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते देखा गया था. एक्ट्रेस ने सिंगर संग अपने गाने पर कोजी परफॉर्मेंस दी थी जिसके वीडियोज खूब वायरल हुए थे. इनपर इतनी चर्चाएं हो गई थीं कि आखिरकार एक्ट्रेस को पोस्ट शेयर कर अपनी सफाई देने पड़ी थी. तारा ने कहा था कि ये नेगेटिव पीआर और उनके खिलाफ प्रोपैगेंडा है.

Related Articles

Back to top button