अन्य खबरें

बैंकिंग लाइन में बनाना चाहते हैं करियर, तो आपके लिए है नौकरी पाने का बढिय़ा मौका

बैंकिंग लाइन में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सार्वजनिक बैंक में नौकरी पाने का बढिय़ा मौका आ गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर समेत 350 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 30 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में इस भर्ती के माध्यम से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ डिजिटल बैंकिंग/आईटी सिक्योरिटी/आईएस ऑडिट/ सीआईएसओ सेल/ ट्रेजरी/ इंटरनेशनल बिजनेस/लीगल/ क्रेडिट समेत विभिन्न डिपार्टमेंट में नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता: डिप्टी जनरल मैनेजर आईटी स्केल (ङ्कढ्ढ) के लिए बीटेक/बीई कम्प्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/एमसीए आदि किया हो और 12 साल काम का अनुभव होना चाहिए। चीफ मैनेजर (डाटा प्रोटेक्शन) के लिए ग्रेजुएशन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इन्फॉर्मेशन/ लॉ/ डाटा प्रोटेक्शन/ डाटा प्राइवेसी की डिग्री आठ साल के अनुभव भी होना चाहिए। सीनियर मैनेजर के लिए बैचलर डिग्री लॉ में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा पांच साल का अनुभव होना भी जरूरी है।

सैलरी: विभिन्न पदों पर स्केल के मुताबिक सैलरी मिलेगी। यह 64830 से लेकर 156500/- रुपए तक होगी। बेसिक सैलरी के अलावा डीए/एचआरए/लीज रेंटल /सीसीए/मेडिकल और अन्य भत्ते भी बैंक की तरफ से मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और व्यक्तिगत साक्षात्कार/चर्चा के आधार पर किया जाएगा। बैंक, उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और उपयुक्तता को देखते हुए आवेदनों की प्रारंभिक जांच कर सकता है। अंतिम चयन पूरी तरह से व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों पर निर्भर करेगा, जिसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button