MI को चिढ़ाता दिखा CSK का दीवाना, Chennai Super Kings फैंस ने दिया मजेदार जवाब

IPL 2026 Viral Video: इन दिनों Indian Premier League का रोमांच चरम पर है. हर शाम होने वाले मैचों के साथ क्रिकेट फैंस का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है. दिनभर की भागदौड़ के बाद लोग टीवी या मोबाइल पर मैच देखकर खुद को रिलैक्स करते हैं, वहीं अगले दिन सोशल मीडिया पर मैच से जुड़े मजेदार पल वायरल वीडियो के रूप में छाए रहते हैं.
इसी बीच एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Chennai Super Kings का एक फैन अलग अंदाज में Mumbai Indians के समर्थकों को चिढ़ाता नजर आ रहा है.
वीडियो में वह कैच पकड़ने की नकल करता दिखता है, लेकिन उसका तरीका काफी हटकर और फनी है. पहले वह अजीब अंदाज में चलता है, फिर बल्लेबाज के शॉट की एक्टिंग करता है और आखिर में कैच पकड़ने का ड्रामा करता है. वह यह पूरी एक्ट बार-बार दोहराता है और आसपास मौजूद लोगों को दिखाकर अपनी खुशी जाहिर करता है.
हालांकि, वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं. कुछ यूजर्स ने इसे हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर लिया, तो वहीं कई Chennai Super Kings फैंस ने इस व्यवहार से दूरी बनाते हुए माफी भी मांगी.
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शायद ये डिप्रेशन में था, जबकि दूसरे ने कहा कि यह किसी भी तरह से CSK फैंस की सोच को नहीं दर्शाता. वहीं एक अन्य फैन ने उम्मीद जताई कि Mumbai Indians जल्द वापसी करेगी.




