मनोरंजन

एटली से कभी नहीं किया गया संपर्क, ‘डॉन 3’ पर आया अपडेट, शाहरुख की वापसी पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली. रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने की चर्चाओं के बीच फिल्म को लेकर एक नई अफवाह ने हलचल मचा दी है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शाहरुख खान फिर से ‘डॉन’ बनने को तैयार हैं, बशर्ते फिल्म का निर्देशन ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली करें. हालांकि, अब फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. साफ किया गया है कि एटली को इस प्रोजेक्ट के लिए कभी अप्रोच ही नहीं किया गया. इस स्पष्टीकरण के बाद शाहरुख और एटली के साथ आने की उम्मीद लगाए बैठे फैंस को तगड़ा झटका लगा है.

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया. सोर्स ने कहा, ‘एटली के डॉन 3 से जुड़ने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. एटली से इस फिल्म के लिए कभी कोई संपर्क नहीं किया गया और उनका इस फ्रेंचाइजी से कोई लेना-देना नहीं है.’ इससे यह साफ हो गया है कि एटली से डॉन 3 को लेकर अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है.

एटली ने शाहरुख खान संग काम करने का बताया था अनुभव

भले ही एटली ‘डॉन 3’ से न जुड़े हों, लेकिन शाहरुख खान के साथ उनकी ‘जवान’ वाली जोड़ी आज भी चर्चा में रहती है. साल 2023 में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एटली ने अपना अनुभव बताया था. उन्होंने कहा था, ‘मैंने खान सर से बहुत कुछ सीखा है-जैसे कि कैसे धीरज रखना है, हर चीज को बारीकी से सही करना है और फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाना है. शाहरुख सर ने मुझे हमेशा अपना स्टैंडर्ड ऊंचा रखना सिखाया है. मेरी अगली फिल्म में इससे भी ज्यादा एनर्जी होगी और हम ‘जवान’ से भी कुछ बड़ा बनाएंगे.’

7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई ‘जवान’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी. इस फिल्म ने महज 18 दिनों में ही दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति लीड किरदारों में थे, जबकि संजय दत्त और दीपिका पादुकोण के कैमियो ने चार चांद लगा दिए थे. यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं में रिलीज हुई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button