छत्तीसगढ़

‘जी राम जी’ योजना भाजपा का गरीबी हटाना नहीं, गरीबों को हटाना इनका मकसद-गुंजन सिंह

रायपुर। देश के किसानों पर सरकार का बड़ा प्रभाव पड़ा है. मनरेगा के नियम बदले जा रहे हैं. उन्होंने भगवान राम और महात्मा गांधी दोनों का अपमान किया है. जिनको साल में 100 दिन का काम मिलता था, क्या उनके कामों का ये हिसाब करेंगे? गरीबी नहीं, गरीबों को हटाना इनका मकसद है. यह बात महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने कही.

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुमिता मिश्रा, महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलों देवी नेताम के साथ मीडिया से रू-ब-रू हुईं. गुंजन सिंह ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद अपराध अनकंट्रोल हुआ है. ये काम नहीं कर रहे है, सिर्फ अय्याशी कर रहे हैं. जो देखने को मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार से प्रशा,न को अवश्यवस्था मिल रही है. सरकार में आने के लिए ये हर वादे करते हैं. लेकिन सरकार में आने के बाद ये फैल हो जाते हैं. गृहमंत्री ने चुनाव के दौरान अपराध के आंकड़े दिए, उसके बाद अपराध के आंकड़े बढ़ रहे हैं. रायपुर, कोरबा की घटना देखी है. 9 साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने एक शर्मसार घटना को अंजाम दिया है. कोरबा में भी वैसे घटना घटी है.

गुंजन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते वर्ष ही अपराध की घटना डराने वाली है. हमारे पास आंकड़े मौजूद हैं. इनके मंत्री का जो घिनौना डांस है, वो शर्मनाक है, ये राम का नाम लेकर भगवान राम के नाम को बदनाम कर रहे हैं. भाजपा के नेता मिलकर अश्लीलता फैलाने का काम कर रहे हैं. घर की महिलाएं असुरक्षित हो चुकी हैं. छत्तीसगढ़ अपराध और नशा का गढ़ बन चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button